अरबी के अनोखे फायदे



 पेट के लिए बहुत फायदेमंद है अरबी

अरबी की सब्जी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। 1 कप उबली हुई अरबी में लगभग 9 ग्राम फाइबर होते हैं। एकेडमी ऑफ न्यूट्रीशन एंड डाइटीटिक्स के अनुसार महिलाओं को एक दिन में लगभग 25 ग्राम और पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। मगर ज्यादातर लोग बहुत कम मात्रा में फाइबर का सेवन करते हैं जिससे उन्हें डायबिटीज, अपच, कब्ज और बवासीर जैसे रोगों का खतरा होता है और मोटापा भी बढ़ता है। फाइबर आपके मल को मुलायम बनाता है और आंतों को अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाएगी अरबी

अरबी की सब्जी खाने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होगी, क्योंकि अरबी शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाती है। अरबी में अघुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो सप्ताह में 3-4 दिन अरबी की सब्जी खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अरबी खाकर आप दिल की बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं।

वजन घटाती है अरबी

अगर आप मोटापे या बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आपको अरबी की सब्जी जरूर खानी चाहिए। अरबी में डाइट्री फाइबर होता है जो फैट बर्न करने में शरीर की मदद करता है। इसलिए अरबी के सेवन से वजन घटाया जा सकता है। मोटापा कई रोगों का कारण बनता है इसलिए इसे घटाना बहुत जरूरी है।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

  1. अरबी के फायदे बहुत ही लाजवाब होते हैं. अरबी के सेवन से शुगर लेवल सही बना रहता हैं.

    ReplyDelete